पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. टाटा स्टील में एनजेसीएस समझौता लागू कराएं। यह मांग ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ((एआईटीयूसी))की सिंहभूम इकाई के महामंत्री व एनजेसीएस के सहायक सदस्य बीएन सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन ((टीडब्ल्यूयू)) के अध्यक्ष पीएन सिंह व महामंत्री बीके डिंडा से की है। सिंह मंगलवार को साकची स्थित सीपीआई कार्यालय में पत्रकारों से बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को दिल्ली में एनजेसीएस की बैठक में वे शामिल थे। समझौते के तहत मजदूरों को मिनिमम गारंटेड बेनीफीट ((एमजीबी)) 17 प्रतिशत देना होगा। पहली बार समझौता का लाभ स्थायी मजदूरों के साथ ठेका मजदूरों को भी दिया जाएगा। सेल के इस्पात उद्योग व उसके सहायक उद्योगों में न्यूनतम 750 रुपए प्रतिमाह और अधिकतम 1500 रुपए की मासिक वृद्धि करने का समझौता ठेका मजदूरों के लिए हुआ है। जब तक दिल्ली में एनजेसीएस समझौता नहीं हुआ था, तब तक टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री समझौता कंपनी में हू-ब-हू लागू कराने की बातें करते थे। अब समझौता हो चुका है, तो इसे कंपनी में लागू कराएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.