पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असफलता से घबराएं नहीं : डॉ. अजय

असफलता से घबराएं नहीं : डॉ. अजय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - सांसद डॉ. अजय कुमार ने छात्रों से कहा कि वे अपने भाग्य के निर्माता हैं। ऐसे में असफलताओं से घबराएं नहीं और अपनी कोशिश जारी रखें। वे मंगलवार को बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने अपनी जिंदगी के अनुभवों को बांटते हुए कहा कि कई बार असफलता से हम अवसाद के शिकार हो जाते हैं, लेकिन सकारात्मक सोच के साथ कोशिश करने से मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने छात्रों को मोबाइल और इंटरनेट से दूर रहने की सलाह दी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अभिजीत मित्रा ने स्वागत भाषण दिया और कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। मौके पर बिहार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट केबी सिन्हा समेत जेनरल सेक्रेटरी सीपीएन सिंह भी उपस्थित थे।