- Hindi News
- लुल्हा व पिंटू ने की थी बिनोद व पप्पू की हत्या
लुल्हा व पिंटू ने की थी बिनोद व पप्पू की हत्या
ञ्च पिंटू ने पूछताछ में किया पुलिस के समक्ष खुलासा
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
मानगो चेपा पुल के पास 21 मई 2013 को ट्रांसपोर्टकर्मी पप्पू यादव की हत्या व लूट और 21 जून को बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गोलचक्कर के पास व्यवसायी बिनोद अग्रवाल की हत्या व लूट की घटना को माया भगत उर्फ लुल्हा और पिंटू गुप्ता ने अंजाम दिया था। यह बातें पिंटू ने मंगलवार को पुलिस से पूछताछ
में बताया।
हत्या करने के बाद वे कोलकाता फरार हो गए थे। मालूम हो कि ट्रांसपोर्टकर्मी पप्पू यादव और व्यवसायी बिनोद अग्रवाल की हत्या और लूट मामले में तत्कालीन एसएसपी रिचर्ड लकड़ा ने सलाउद्दीन और उसके दो साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि अपराधियों ने ट्रांसपोर्टकर्मी पप्पू यादव की हत्या कर आठ लाख रुपए और व्यवसायी बिनोद अग्रवाल को गोली और चाकू मार कर चार लाख रुपए लूट लिए थे।