भ्रष्टाचार व कुशासन मिटाना है : सरयू
जमशेदपुर - पूर्व विधायक सरयू राय ने कहा है कि देश में भ्रष्टाचार, कुशासन, कालाधन और ठेका प्रथा को समाप्त करना है। इसके लिए महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को सामूहिक उपवास किया जाएगा। यह बातें उन्होंने सोनारी में वीरमंच सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उपवास साकची स्थित सुवर्णरेखा नदी के किनारे गांधी घाट पर किया जाएगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, छात्र, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। मौके पर मुकुल मिश्रा, पूरन वर्मा, दीपक सिंह, गोपाल लहरी, पंचम जंघेल आदि मौजूद थे। बैठक चुन्नू भूमिज की अध्यक्षता में हुई। उधर, पारडीह में मानगो मंडल की बैठक में सरयू राय ने उपवास कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।