ठेका मजदूरों का एमजीएम में हंगामा
जमशेदपुर - एमजीएम में सफाई करने वाले ठेका मजदूरों ने मंगलवार को बाहरी मजदूरों को लाने के विरोध में हंगामा किया। ठेकेदार के अनुसार, 15 दिनों से चार मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। इससे अस्पताल में सफाई कार्य बाधित हो रहा है। उनके स्थान पर चार मजदूरों को लगाया गया है। मजदूर इसका विरोध कर रहे थे। प्रबंधन द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ।