नए रेल महाप्रबंधक आज जरुली में
जमशेदपुर - दक्षिण-पूर्व रेलवे के नए रेल महाप्रबंधक ((जीएम)) राधेश्याम बुधवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के जरुली सेक्शन का दौरा करेंगे। वे लोडिंग, अनलोडिंग का निरीक्षण करेंगे। रेल जीएम सुबह 3.50 बजे हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन से टाटानगर होते हुए चक्रधरपुर जाएंगे। चक्रधरपुर से सुबह लाइट्स गुड्स इंजन से जरुली सेक्शन जाएंगे। वहां विभिन्न स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे। जीएम के साथ मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार हलधर व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। इधर, शाम को लाइट्स गुड्स इंजन से ही जीएम और मंडल के रेल अधिकारी रात 8.00 बजे तक टाटानगर आएंगे। यहां से रात में हावड़ा रवाना होंगे।