- Hindi News
- प्रशिक्षु आईएएस ने किया टाटा स्टील का भ्रमण
प्रशिक्षु आईएएस ने किया टाटा स्टील का भ्रमण
जमशेदपुर - लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ((मसूरी)) में प्रशिक्षण हासिल करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों ने दो दिनों तक टाटा स्टील और उससे जुड़े इकाइयों का भ्रमण किया। प्रशिक्षु आईएएस की टीम रविवार शाम शहर पहुंची थी। टीम ने सोमवार को टाटा स्टील का भ्रमण किया। मंगलवार को टीम ने सेंट्रल किचन, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, टाटा स्टील के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर, सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सेंटर का भ्रमण किया। शाम में प्रशिक्षु अधिकारी डीसी डॉ अमिताभ कौशल से मिले।