- Hindi News
- एपी सिंह ने बागबेड़ा और परसुडीह का किया दौरा
एपी सिंह ने बागबेड़ा और परसुडीह का किया दौरा
जमशेदपुर - बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बागबेड़ा और परसुडीह मंडल का दौरा किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया। मालूम हो कि अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। अभी आरा ((बिहार)) से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के पहले यहां उनकी सक्रियता बढ़ गई है। बागबेड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में मंडल अध्यक्ष धनंजय उपाध्याय की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद अमरेंद्र प्रताप सिंह ने परसुडीह में मुरलीधर प्रसाद बर्णवाल के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके साथ अजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह, पंकज सिन्हा, अभय चौबे, वाई एन सिंह समेत भाजपा के कई पदाधिकारी थे।