पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन नाइट का हुआ आयोजन

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ग्रेजुएशन नाइट का हुआ आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. एक्सएलआरआई के ईडीसी ((उद्यमिता विकास केंद्र)) के चेयरपर्सन प्रो. प्रबल कुमार सेन ने कहा कि छात्रों को अपने मूल्यों का साथ कभी नहीं छोडऩा चाहिए। आज पर्यावरण एक अहम मुद्दा है और इसके बारे में छात्रों को संवेदनशील होने की जरूरत है, ताकि हम आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर कल दे सकें। प्रो. सेन मंगलवार शाम को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ((एमएनपीएस)) में 12वीं कक्षा के ग्रेजुएशन नाइट समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
समारोह में मुख्य अतिथि ने सुरभि कुमारी को प्रिंसिपल ट्रॉफी अवॉर्ड से नवाजा।

इस अवॉर्ड के लिए नामित प्रेरणा कुमारी और अनंत प्रकाश को भी पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ एकेडमिक अचीवमेंट के लिए दृष्टि चंद्रा को सम्मानित किया गया। स्कूल की ओर से नैतिक उत्थान के लिए स्वामी विवेकानंद अवॉर्ड अविक महापात्रा और बेस्ट इंडेवर का