युवक ने की आत्महत्या
जमशेदपुर - बागबेड़ा शिव मंदिर के पास रहने वाले पप्पू सिंह ने सोमवार की रात जहरीली दवा खा ली। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वह पूर्व में बागबेड़ा थाना का जीप चलाता था। कुछ दिनों पूर्व ही उसे काम से हटा दिया गया था। घरवालों के अनुसार, पप्पू और उसकी पत्नी सीमा देवी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था।