पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएस ऑफिस में अर्स प्रशिक्षण शिविर

सीएस ऑफिस में अर्स प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - खासमहल स्थित सिविल सर्जन ((सीएस)) ऑफिस में मंगलवार से तीन दिवसीय अर्स ((एडोलसेंट रिप्रोडक्टिव एंड सेक्सुअल हेल्थ)) प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में कोल्हान के 17 चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ एलबीपी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि शिविर में चिकित्सकों को एडोलशन एज ((14 से 25 साल)) के लड़के व लड़कियों में होनेवाले शारीरिक बदलाव और आम चिकित्सीय समस्या के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण एनआरएचएम के मास्टर ट्रेनर दे रहे हैं।