मगही मंच ने स्लिम को दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर - मगही एकता मंच ने मंगलवार की शाम टेल्को मस्जिद के निकट मिल्लत हॉल में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक स्व. कार्ल स्लिम को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जमशेदपुर चैंबर के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, सोनू खान, उपेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, पूर्व डीएसपी आरिफ इमाम, रियाज खान, सउद खान, उषा सिंह, गौतम घोष आदि मौजूद थे।