पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोनारी में 348 छात्रों को मिली ज्योति फेलोशिप

सोनारी में 348 छात्रों को मिली ज्योति फेलोशिप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चरल सोसायटी में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति और जनजाति के 348 छात्रों को ज्योति फेलोशिप दी गई। ये छात्र विभिन्न कॉलेजों और प्रोफेशनल संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। कोल्हान विवि की प्रोवीसी शुक्ला मोहंती ने यह अवॉर्ड दिया। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सोसायटी ने ज्योति फेलोशिप के लिए होने वाली परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले 5 छात्रों को टैबलेट ((कंप्यूटर)) प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि 2004 में ज्योति फेलोशिप की शुरुआत हुई थी।