लोको कॉलोनी में दरिद्र नारायण भोज
जमशेदपुर - मंगलवार को सामाजिक संस्था लोको रिक्रिएशन क्लब की ओर से अपने दिवंगत सदस्य एम हेमंत राव की याद में रेलवे लोको कॉलोनी में दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। भोज के आरंभ में रिक्रिएशन क्लब के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वहां मौजूद लोगों को भोजन कराया गया। वी केशव रेड्डी ने कहा कि हेमंत के असामयिक निधन से क्लब के सदस्य मर्माहत हैं।