एमबीए के लिए 28 तक आवेदन
जमशेदपुर - एक्सएलआरआई ने वर्किंग एग्जीक्यूटिव के लिए तीन वर्षीय पार्ट टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट में दाखिला प्रक्रिया की घोषणा मंगलवार को की। इस कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। मई से शुरू होने वाले इस कोर्स की फीस 9.50 लाख है। एक्सएलआरआई के निदेशक फादर ई अब्राहम ने बताया कि इस कोर्स में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा 16 मार्च को होगी। लिखित परीक्षा में सफल छात्रों को 6 से 20 अप्रैल के बीच इंटरव्यू होगा। उल्लेखनीय है कि यह कोर्स एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त है।