पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार से बिछुड़ी बच्ची को ले गए पिता

परिवार से बिछुड़ी बच्ची को ले गए पिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - पांच दिनों बाद माता-पिता से बिछुड़ी बच्ची को मंगलवार को घरवाले ले गए। पुलिस के अनुसार 24 जनवरी को जुबिली पार्क में छह वर्षीय बच्ची सुषमा को रोते हुए बिष्टुपुर थाना के एएसआई बृजमोहन कुमार ने देखा। वे उसे बिष्टुपुर थाना ले गए। बच्ची अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी। पांच दिनों तक पुलिस ने सुषमा के घरवालों की तलाश की। सुषमा को अपने पिता का नाम और पता भी नहीं मालूम था। मंगलवार को महिला सिपाही बच्ची के साथ साकची बाजार गई। इसी दौरान सुषमा पर उसके पिता छायानगर धोबी लाईन निवासी कृष्णा रवानी की नजर पड़ी। इसके बाद कृष्णा रवानी अपनी पत्नी शकुंतला रवानी और मकान मालिक शिवनंदन के साथ बिष्टुपुर थाना पहुंचे। वहां पुलिस ने सुषमा को कृष्णा रवानी को सौंप दिया।