पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृत महिला लौटी, तीन गिरफ्तार

अपहृत महिला लौटी, तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - बागबेड़ा के हरहरगुट्टू से गायब महिला शीतल देवी और उनकी चार वर्षीया बेटी को सोमवार को मध्य प्रदेश से लेकर पुलिस शहर पहुंची। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में शीतल देवी का 164 का बयान कराया। शीतल ने कहा कि मौसी राधा देवी, मीना देवी और विक्की मिलकर उन्हें बेचने की नीयत से मध्यप्रदेश के अनोखी गांव ले गए और वहां एक व्यक्ति के घर में छोड़ दिया। वे लोग धोखा देकर उन्हें बेचने के लिए ले गए थे। महिला के कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस ने राधा देवी, मीना देवी और विक्की कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों से बागबेड़ा थाना में पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि बागबेड़ा हरहरगुट्टू के राहुल कुमार ने पड़ोस में रहने वाले राधा देवी, मीना देवी और विक्की कुमार पर पत्नी और चार वर्षीय बेटी को बेचने का आरोप लगाया था।