पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा सेरसा की जीत में रोहित चमके

टाटा सेरसा की जीत में रोहित चमके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को टाटा सेरसा ने लोयोला कोल्ट्स को चार विकेट से हरा दिया। कीनन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए लोयोला कोल्ट्स की टीम 45 ओवर में 147 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। शुभम ने छह चौके की मदद से 37 रन बनाए। रोहित मेहता ने 12 रन देकर तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टाटा सेरसा ने 28.1 ओवर में छह विकेट पर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। रोहित मेहता ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन चौके की मदद से 32 रन और सफी अहमद ने 33 रन देकर तीन खिलाडिय़ों को आउट किया। रोहित मेहता ने बल्ले से तीन चौके की मदद से 32 रन जोड़े।
साहिल की साहसिक पारी भी हिला एलायड की हार नहीं टाली : टेल्को ग्राउंड पर मंगलवार को खेले गए जेएससीए बी डिवीजन क्रिकेट लीग में हिना एलायड को विकास क्रिकेट क्लब के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए विकास क्रिकेट क्लब ने 43 ओवर में नौ विकेट पर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। सुनील महतो ने आठ चौके की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। पिंकू महतो ने 34 रनों की पारी खेली। हिना एलायड की ओर से अकरम ने 34 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिना एलायड की टीम 43 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन ही बना सकी। हिना एलायड के 12 साल के साहिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 79 रन बनाए। जिसमें दस चौके शामिल हैं। हालांकि साहिल की साहसिक पारी के बावजूद हिना एलायड को जीत नहीं मिली।