कॉलेज ग्राउंड पर टेनिस बॉल क्रिकेट शुरू
जमशेदपुर - को-आपरेटिव कॉलेज ग्राउंड पर मंगलवार से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। लीवरपुल क्रिकेट क्लब, बिष्टुपुर के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट के पहले दिन यंग मुस्कान ने रॉयल स्ट्राइकर को दस रनों से, काजल एकादश ने अनिल दास क्लब को छह विकेट से, लोयोला ब्लूज ने ब्लैक शैडो को चार विकेट से और गैलेक्सी एकादश ने डीएचएल को 12 रनों से हरा दिया। यह प्रतियोगिता चार फरवरी तक चलेगी।