ख्वातीन इस्लाम कॉन्फ्रेंस 16 फरवरी को
जमशेदपुर - मदरसा बाग-ए-आईशा के तत्वावधान में पांचवें वार्षिक ख्वातीन इस्लाम कॉन्फ्रेंस का आयोजन 16 फरवरी को मानगो स्थित गांधी मैदान में किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों की महिला वक्ता भाग लेंगी। इस मौके पर बच्चों व महिलाओं के लिए इस्लामिक क्विज, नात पाक समेत अन्य विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मदरसा की सभापति जेबा कादरी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को इस्लाम के प्रति जागरूक करना है। जेबा कादरी ने बताया कि इस क्रम में नौ फरवरी को जेआरडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में ओपन मेहंदी व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जेआरडी में रजिस्ट्रेशन होगा।