शीतला मंदिर में रुद्र चंडी पाठ कल से
जमशेदपुर - शीतला माता मंदिर, साकची में रुद्र चंडी पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 31 जनवरी को होगा, जो आठ फरवरी तक चलेगा। शुक्रवार को सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 108 कलश के साथ महिलाएं भाग लेंगी। यज्ञ में भाग लेने के लिए बनारस के 11 पुरोहित शहर पहुंच चुके हैं। वहीं, यज्ञ में स्थानीय 26 पुरोहित भी शामिल होंगे। सभी अनुष्ठान संजय उपाध्याय व भागीरथी आचार्य की देखरेख में होंगे। यह जानकारी मंदिर समिति के धनंजय पांडेय ने दी।