भगवान का कलशाभिषेक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
खरकई लिंक रोड, बिष्टुपुर स्थित श्री धर्म सास्था मंदिर में आयोजित 66वें सास्था प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ का बुधवार को छठा दिन था।
अनुष्ठान की शुरुआत अन्य दिनों की तरह महागणपति होमम् के साथ हुई। बुधवार को सांसद डॉ. अजय कुमार आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने देश-राज्य व परिवार की मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान के दौरान सुदर्शना महामंत्र के जाप के बीच 15 कलश की स्थापना की गई और भगवान का कलशाभिषेक हुआ।
वसुधारा पूजा व मंत्रों के जाप से मंदिर परिसर दिनभर गूंजता रहा। दोपहर एक बजे महादीप आराधना की गई, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव के दूसरे सत्र में पिछले चार दिनों से चल रहे महारुद्र जाप का समापन हो गया। इसके बाद पुरोहितों द्वारा वेद परायण पाठ किया गया। सभी अनुष्ठान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन की देखरेख में हुए।
भक्तों ने की पूजा
सांसद डॉ. अजय कुमार ने लिया आशीर्वाद, देश-राज्य व परिवार की मंगल कामना की
बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ का आयोजन