- Hindi News
- स्वास्थ्य केंद्र बनते ही होने लगा पानी का रिसाव
स्वास्थ्य केंद्र बनते ही होने लगा पानी का रिसाव
 जमशेदपुर
जुगसलाई में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी पानी टंकी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इसके चलते भवन के निर्माण पर सवाल खड़ा हो रहा है। अगर तत्काल ध्यान नहीं दिया गया तो इसकी चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो जाएगी। चार करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश जारी है। जुगसलाई निवासी रामचंद्र तिवारी का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने में काफी अनियमितता बरती गई है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। संतोष कुमार का कहना है कि अभी ठीक ढंग से केंद्र का संचालन भी नहीं हुआ और पानी का रिसाव शुरू हो गया। इसपर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। इधर, अधिकारियों का कहना है कि टंकी की मरम्मत कराई जाएगी।