नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा आठ को
जमशेदपुर - नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ((बीईईओ)) को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बीईईओ कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा आठ फरवरी को दिन के 11.30 बजे से जिले के सात केंद्रों पर होगी, जिसमें 1606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। विभाग द्वारा केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र का नाम व कुल परीक्षार्थी : पीपुल्स अकादमी, जमशेदपुर ((242)), जमशेदपुर बालिका उवि, साकची ((102)), बीपीएम प्लस टू विद्यालय, बर्मामाइंस ((226)), बीडीएसएल कॉलेज, घाटशिला ((214)), जेसी उवि, घाटशिला ((285)), मारवाड़ी हिंदी उवि, घाटशिला ((228)), बहरागोड़ा प्लस टू उवि ((309))।