दृढ़ इच्छाशक्ति जरूरी : डॉ. अजय
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
सफल होने के लिए कुछ भी अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। जरूरत है सिर्फ दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्य के लिए प्रयास करने की। दुनिया के जितने सफल व्यक्ति हैं, वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित थे। तभी उन्होंने सफलता हासिल की। यह बातें जमशेदपुर के सांसद डॉ अजय कुमार ने कही। वे बुधवार को ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं से रूबरू हुए।
ग्रेजुएट कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते सांसद डॉ. अजय कुमार व उपस्थित कर्मचारी।
और स्कूल-कॉलेज की जरूरत
डॉ अजय ने कहा कि एक सौ साल से अधिक पुराना शहर होने के बावजूद जमशेदपुर उस तरह नहीं डेवलप कर सका, जैसा देश के दूसरे शहर में हुआ है। उन्होंने कहा कि 50 के दशक में पुणे, गुडग़ांव जमशेदपुर से छोटे थे। लेकिन, इन 50 वर्षों में शिक्षा के विकास के कारण ये शहर आज जमशेदपुर से अधिक विकसित हैं। हमारे शहर में और स्कूल-कॉलेज व शिक्षक की आवश्यकता है, क्योंकि इसके बिना आलराउंड डेवलपमेंट नहीं हो सकता।
पहल होगी, तभी होगा बदलाव
सांसद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन व जल की समुचित व्यवस्था से ही झारखंड का विकास हो सकता है। प्रदेश के हर कस्बे में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल की जरूरत है। जहां ये सुविधाएं हैं, वहां के लोग खुशहाल हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोग अपने मत का उपयोग अवश्य करें। मतदान से कर्तव्यनिष्ठ राजनेता का चुनाव करें, जो ईमानदारी से अपनी जवाबदेही का निर्वाह करेगा। अभी जो स्थिति है, उसमें एक दिन में कोई चमत्कार नहीं कर सकेगा। लेकिन पहल होने से इसमें बदलाव जरूर होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए।
समारोह - ग्रेजुएट कॉलेज की छात्राओं से रूबरू हुए जमशेदपुर के सांसद
1. टीवी-मोबाइल का वाजिब इस्तेमाल करें।
2. फेसबुक आदि सोशल साइट से दूर रहें।
3. रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठें और अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हों।
छात्राओं ने पूछे कई सवाल
छात्राओं ने सांसद से मतदान के महत्व, जन प्रतिनिधि कैसा हो, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार आदि से संबंधित सवाल भी पूछे।
सांसद ने दिए टिप्स