पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआदित्यपुर. जमशेदपुर सर्किल की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होने जा रही है। पिछले एक साल से प्रस्तावित 10 पावर सब स्टेशनों के निर्माण के लिए 31 जनवरी को टेंडर हो रहा है। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी ((री-स्ट्रक्चर्ड एक्सलरेटेड पावर डवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम)) स्कीम के तहत मंजूरी दी गई है।
इसके लिए वर्ष 2012 में ही सर्वे कराकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति दिसंबर, 2013 में मिली। इसके बाद इस कार्य को धरातल पर उतारने का काम शुरू हुआ। इन पावर सब स्टेशनों को छह माह में तैयार कर देना है।
वर्ष 2014 की पहली छमाही में ही जमशेदपुर सर्किल के सभी डिवीजनों की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। ऐसा विभाग का दावा है। सर्किल में 10 नए पावर सब स्टेशन के साथ सभी इलाकों में गर्मियों में होने वाले लोड शेडिंग से छुटकारा दिलाने का काम हो रहा है। अतिरिक्त लाइन बनाकर भविष्य में होने वाली सारी दिक्कतों को दूर करने का प्रयास भी हो रहा है। कुल मिलाकर यह वर्ष विद्युत सुदृढ़ीकरण का वर्ष साबित होने जा रहा है। आरजे सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता, जमशेदपुर सर्किल।
सभी सब स्टेशन 10 एमवीए की क्षमता वाले
सभी सब स्टेशनों की पावर क्षमता 10 एमवीए होगी। प्रस्ताव के अनुसार 5 एमवीए के दो-दो ट्रांसफार्मर सभी जगहों पर लगने हैं। प्रत्येक के लिए एक-एक करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इस प्रकार करीब 10 करोड़ रुपए इस मद में खर्च किए जाएंगे।
गम्हरिया - उलियान नई लाइन फरवरी में होगी चालू
कदमा, सोनारी व धातकीडीह के उपभोक्ताओं को लोड शेडिंग से छुटकारा दिलाने के लिए करीब सात किलोमीटर लंबी नई लाइन गम्हरिया से उलियान के लिए खींची जा रही है। इसका काम प्रगति पर है और फरवरी में इसे भी चालू करने का लक्ष्य निर्धारित है।
सरजामदा में ट्रांसफार्मर को रखा गया चार्जिंग प्वाईंट पर
5 एमवीए की क्षमता वाले मानवरहित सब स्टेशन सरजामदा में मंगलवार को 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे चार्जिंग प्वाइंट पर रखा गया है। इसे 31 जनवरी को चालू कर दिया जाएगा। इस सब स्टेशन के चालू होने से करनडीह सब स्टेशन पर पड़ रहे अतिरिक्त लोड खत्म हो जाएगा और मनीफीट क्षेत्र की आबादी को लोड शेडिंग से निजात मिलेगी।
लोड शेडिंग की समस्या से हमेशा के लिए लोगों को मिलेगी निजात
पावर सब स्टेशनों के निर्माण हो जाने से लोड शेडिंग की समस्या से हमेशा के लिए लोगों को निजात मिल जाएगी। एक इलाके की समस्या को दूर करने के लिए समूचे ग्रिड का पावर कट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुल मिलाकर इससे करीब साढ़े बारह लाख उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।
बड़ा गोविंदपुर का स्थान बदला
बड़ा गोविंदपुर में बनने वाला पावर सब स्टेशन अब एनएच 33 के पास नागदा में बनेगा।ऐसा नेशनल हाइवे के आसपास की आबादी और बालीगुमा में बनने वाले ग्रिड को लेकर किया गया है। इसके अलावा बड़ा गोविंदपुर में विभाग को जमीन की समस्या से भी गुजरना पड़ रहा था।
यहां बनेंगे पावर सब स्टेशन
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.