- Hindi News
- शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करेगा एचआरडी
शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करेगा एचआरडी
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालयों में प्रबंध समिति द्वारा नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच होगी। इस संबंध में मानव संसाधन विकास विभाग ((एचआरडी)) द्वारा आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत 1984-85 से अब तक इन विद्यालयों में हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की जांच करने को कहा गया है। इसके लिए विभाग ने समिति का गठन करने को कहा है, जो शिक्षकों के सभी दस्तावेजों की जांच कर उसे सत्यापित करेगी और 15 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट एचआरडी को सौंपेगी।
मालूम हो कि लंबे समय से इन विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे थे। इसकी शिकायत मानव संसाधन विकास विभाग से भी की गई थी, जिसके बाद विभाग ने जांच का आदेश दिया है।
॥ मानव संसाधन विकास विभाग का पत्र हमें मिल गया है। विभाग के आदेश के आलोक में जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द ही जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। ॥
भलेरियन टिर्की, प्रभारी क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक, कोल्हान प्रमंडल