राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आज से
जमशेदपुर - दो दिवसीय राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 30 व 31 जनवरी को जिला स्कूल, रांची में लगेगी। इसमें पूर्वी सिंहभूम समेत राज्यभर के 126 बाल वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिले से उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को दे दी गई है, जिनके छात्र इस प्रदर्शनी के लिए चुने गए हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव करेंगी। विजेताओं को 31 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें से श्रेष्ठ 15 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेंगे।