- Hindi News
- फरवरी में 15 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
फरवरी में 15 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
शहर में अपराध नियंत्रण करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। जिला पुलिस द्वारा पहले चरण में 15 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए बुधवार को सिटी एसपी एस.कार्तिक ने साकची समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
लगेंगे 100 सीसीटीवी कैमरे
एसएसपी एवी होमकर ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा शहर के 100 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना है। इसके लिए गृह विभाग से जिला पुलिस को चार करोड़ रुपए का आवंटन मिला है। पहले चरण में वैसे 15 स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का प्रयास है, जहां आपराधिक गतिविधियों अधिक रही हैं। सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। 15 फरवरी तक कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
अपराध पर लगेगी लगाम
एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगने से आपराधिक वारदात पर काबू पाया जा सकेगा। सभी कैमरे पुलिस कंट्रोल रूम व संबंधित थाना से जुड़े रहेंगे। ये कैमरे चारों तरफ घूम सकेंगे और रात ((अंधेरे)) में भी अच्छी तस्वीर आएगी।