पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पश्चिमोत्तर हवा के कारण बढ़ी ठिठुरन

पश्चिमोत्तर हवा के कारण बढ़ी ठिठुरन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - दो दिनों से चल रही पश्चिमोत्तर हवा ने गर्म हो चुके शहर के मौसम को फिर से सर्द बना दिया है। इस कारण 13 डिग्री को पार कर चुका रात का तापमान गिरकर बुधवार को 10 डिग्री पर पहुंच गया। इससे सूर्यास्त के साथ ही सिहरन भरी सर्दी का एहसास होने लगा है, जो देर रात ठिठुरन भरी सर्दी में बदल जा रही है। इसके साथ ही बुधवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले 24 घंटों तक बने रहने की संभावना है। इधर, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता अधिकतम 92 फीसदी व न्यूनतम 31 फीसदी रही।