उम्र 25, वोटर कार्ड में 52 वर्ष
कदमा रामनगर निवासी ज्योति सिन्हा। पति का नाम है संदीप सिन्हा। निर्वाचन विभाग की ओर से इनका दो-दो फोटो पहचान पत्र जारी किया गया है। दोनों पहचान पत्र जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मतदान केंद्र 51 के लिए जारी किए गए हैं और उनमें अलग-अलग पता दर्ज है। वोटर कार्ड नंबर जेवीएन-6034623 में ज्योति का पता रामनगर रोड नंबर 6सी दर्ज है, जबकि दूसरा कार्ड ((जेवीएन-6033641)) में रामनगर रोड नंबर 6ई दर्ज है।