पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. कोल्हान यूनिवर्सिटी के चार अंगीभूत कॉलेजों में अगले एक सप्ताह में स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले चरण में चार कॉलेजों में शुरू हो रहे इस प्रोग्राम को सुचारू रूप से चलाने के लिए यूनिवर्सिटी के चार शिक्षक ट्रेनर ऑफ द ट्रेनर प्रोग्राम में शामिल होकर वापस आ चुके हैं। अब अगले महीने पढ़ाने के लिए चयनित 40 प्रोफेशनल को ट्रेनिंग के माध्यम से प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी व उद्देश्य बताया जाएगा। पहले चरण में जमशेदपुर वीमेंस, ग्रेजुएट, को-ऑपरेटिव व एलबीएसएम में शुरू हो रहे इस प्रोग्राम के लिए ग्रेजुएट और वीमेंस कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, को-ऑपरेटिव व एलबीएसएम में एडमिशन चल रहा है।
कोर्स के लिए कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ((एनएसएस)) के वोलेंटियर्स को चुना गया है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ विद्यार्थी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल के लिए विभिन्न संस्थानों का दौरा कराया जाएगा। कोर्स पूरा होने पर विद्यार्थियों को टीस की ओर से सर्टिफिकेट भी मिलेगा। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क है।
क्या है उद्देश्य
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेस ((टीस)) के साथ करार के तहत शुरू हुए इस स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के अनुरूप ट्रेनिंग देना है, ताकि पढऩे के बाद उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हों।
किस स्किल की दी जाएगी ट्रेनिंग
इंग्लिश कम्यूनिकेशन, फायनेंशियल लिटरेसी, डिजिटल लिटरेसी, लीगल, यूथ लीडरशिप सॉफ्ट स्किल, स्किल इन वर्किंग वीथ कम्यूनिटी आदि।
किनका हुआ चयन
क्या होगा फायदा
स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के लिए नहीं भटकना होगा। क्योंकि, प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को उस स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसकी कंपनियों को जरूरत है।
अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोडऩे की कोशिश
चार कॉलेजों में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत एक सप्ताह में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। चार शिक्षक ट्रेनर ऑफ द ट्रेनर प्रोग्राम से वापस आ चुके हैं। अब ये शिक्षक पढ़ाने के लिए चुने गए प्रोफेशनल के साथ इंट्रैक्शन करेंगे और प्रोग्राम के उद्देश्य की जानकारी देंगे। इसमें टीस के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। हमारी कोशिश है कि इससे अधिक विद्यार्थी जुड़ें और फायदा लें।ञ्जञ्ज डॉ सुनीत कुमार, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर, केयू
कोल्हान यूनिवर्सिटी ने पूरी की तैयारी, 40 प्रोफेशनल स्टूडेंट्स को देंगे नि:शुल्क ट्रेनिंग, मिलेगा सर्टिफिकेट
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.