को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में कक्षाएं शुरू
जमशेदपुर - को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी की कक्षाएं बुधवार से शुरू हुईं। इससे पूर्व कॉलेज में आयोजित इंडक्शन मीटिंग में विद्यार्थियों का परिचय कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्र कुमार ने कराया। इस मौके पर बार काउंसिल ऑफ झारखंड के वाइस सेक्रेटरी राजेश कुमार शुक्ल, केयू के पीजी हेड डॉ. बीएम पैनाली व डॉ. एसएस रजी उपस्थित थे। कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अनुशासन में रहकर नियमित कक्षा करने की अपील की। इस मौके पर विद्यार्थियों के अलावा कॉलेज के फैकल्टी उपस्थित थे।