संतोष वर्मा बने सोनारी नगर के अध्यक्ष
जमशेदपुर - सोनारी स्थित वीर मंच में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। इसमें सोनारी नगर विश्व हिंदू परिषद ((विहिप)) का गठन किया गया। इसमें संतोष कुमार वर्मा अध्यक्ष, समीर दीवान कार्यकारिणी अध्यक्ष, सूरज तिवारी मंत्री, बिजेंद्र सिंह बजरंग दल संयोजक, कृष्णा यादव गोरक्षा प्रमुख और बिकेश दीवान, मोंटी शर्मा व संदीप मित्तल उपाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री हरेराम ओझा व उपाध्यक्ष जनार्दन पांडे उपस्थित थे।