पेंडिंग रिजल्ट के लिए आवेदन 15 तक
जमशेदपुर - कोल्हान यूनिवर्सिटी ((केयू)) के ग्रेजुएशन पार्ट वन के ऑनर्स, सब्सिडियरी, जेनरल व वोकेशनल कोर्स के वैसे विद्यार्थी जिनका रिजल्ट पेंडिंग है, वे 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। केयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ जीपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने कॉलेज में आवेदन करेंगे। वहीं, प्रिंसिपल सभी आवेदन एक साथ 21 फरवरी तक यूनिवर्सिटी कार्यालय में जमा करेंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा।