बागबेड़ा में पीसीसी पथ का शिलान्यास
जमशेदपुर - बागबेड़ा के गाढ़ाबासा में बुधवार को जिला पार्षद लक्ष्मी देवी ने बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड ((बीआरजीएफ)) से बनाए जाने वाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। जिला पार्षद ने कहा कि गाढ़ाबासा निवासी अशोक कुमार के घर से अधिवक्ता सुरेंद्र यादव के आवास तक 500 फीट पीसीसी रोड व नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बीआरजीएफ से नौ लाख रुपए मिले हैं। मौके पर मुखिया तारा देवी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता सिंह, विभाष राय, किशोर यादव, विनोद जायसवाल, संजय मिश्रा, अधिवक्ता सुरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।