पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल के समर्थकों व विरोधियों में हुई भिड़ंत

जिंदल के समर्थकों व विरोधियों में हुई भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
जिंदल कंपनी की स्थापना के पूर्व ही ग्रामीण दो गुट में बंट गए हैं। दोनों गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। इससे पूरे इलाके में तनाव है। जिंदल का समर्थन तथा विरोध कर रहे दो गुटों में बुधवार को गोपालपुर में जमकर मारपीट हुई। इस मामले को लेकर जादूगोड़ा थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में यूसील अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिवाकर भकत ने आरोप लगाया है कि चोरी की नीयत से गौरीशंकर भकत उसकी दुकान की दीवार तोड़कर घुसने का प्रयास कर रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस क्रम में उसकी पिटाई की गई। वहीं
गौरीशंकर का कहना है कि उसके पिता पीएन भकत जिंदल कंपनी में अमीन के रूप में पदस्थापित हैं। कंपनी का समर्थन करने पर गांव के दिवाकर भकत, रायमल माझी, चण्डीचरण माझी, विनय मुर्मू आदि ने उसके साथ मारपीट की और चोरी का आरोप भी लगा दिया।