पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैन कार्ड के लिए बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी

पैन कार्ड के लिए बर्थ सर्टिफिकेट जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
भारत सरकार ने पैन कार्ड बनाने के शुल्क में वृद्धि कर दी है। अब तक कार्ड बनवाने के लिए 96 रुपए शुल्क लगता था, जिसे बढ़ाकर 105 रुपए कर दिया गया है। नई दर 16 जनवरी 2014 से प्रभावी हो गई है।
3 फरवरी से नया नियम
पैन कार्ड बनाना अब आसान नहीं होगा। अभी तक आवेदन के साथ सिर्फ परिचय और पता के लिए प्रमाणपत्र की छायाप्रति देना अनिवार्य था। तीन फरवरी से इनके साथ जन्मतिथि प्रमाणपत्र ((बर्थ सर्टिफिकेट)) की छायाप्रति देनी होगी। यही नहीं, आवेदनकर्ता को छायाप्रति को अभिप्रमाणित करना होगा। इसके बाद टिन फेसिलिटेशन सेंटर में प्रमाणपत्र की मूल प्रति भी दिखानी होगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक पैन कार्ड के आवेदनकर्ता को किसी प्रमाणपत्र की मूल प्रति नहीं दिखानी होती थी।