पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन 33 नामांकन पत्र बिके

दूसरे दिन 33 नामांकन पत्र बिके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - 15 फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 33 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदा। दूसरे दिन उपाध्यक्ष के लिए चार, महासचिव के दो, संयुक्त सचिव के छह, कोषाध्यक्ष के लिए एक, सहायक कोषाध्यक्ष के लिए तीन तथा काउंसलर के लिए 17 नामांकन पत्र बिके। गुरुवार को पर्चा खरीदने का अंतिम दिन है। बुधवार को पर्चा खरीदने वालों में निवर्तमान उपाध्यक्ष मो.कासिम, अनिल तिवारी, बिजेंद्र सिंह, विमल पांडे, अनिल सिन्हा, अशोक भट्टाचार्य, एन.बनर्जी, एस दत्ता, अनिल वर्मा, एन.एंथोनी समेत 33 वकील शामिल हैं। पहले दिन 47 ने नामांकन पत्र खरीदा था। गुरुवार को अपराह्न 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक ही बार भवन स्थित चुनाव समिति कार्यालय में नामांकन पत्र की बिक्री होगी। इधर, जिला बार भवन में चुनाव संचालन समिति में शामिल अधिवक्ताओं की बैठक हुई। देवेंद्र सिंह ने समिति सदस्यों को हर हाल में चुनाव में आचार संहिता का पालन कराने की अपील की।