पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पढ़ाई के साथ खेल संगीत जरूरी : घोष

पढ़ाई के साथ खेल संगीत जरूरी : घोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए केवल एकेडमिक परफॉर्मेंस ही जरूरी नहीं है। यह यूनिवर्सिटी वैसे छात्रों को दाखिला देती है जो पढ़ाई के साथ ही खेल, संगीत और गैर शैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर होते हैं।
ग्रेट ब्रिटेन कैंपेन के तहत बुधवार शाम बिष्टुपुर के एक होटल में आयोजित एजुकेशन सेमिनार में ब्रिटिश काउंसिल ((कोलकाता)) के सीनियर मैनेजर इंद्रनील घोष ने शहर के स्कूली छात्रों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश यूनिवर्सिटी 10 करोड़ से ज्यादा की स्कॉलरशिप दे रही है, जिसका लाभ भारतीय छात्र उठा सकते हैं। हायर स्टडीज के लिए भारतीय छात्र अमेरिका के बाद ब्रिटेन को महत्व देते हैं।




सेमिनार में उपस्थित छात्र-छात्राएं व अभिभावक।

जमशेदपुर के स्कूल बेहतर

घोष ने कहा कि जमशेदपुर के स्कूलों का स्तर काफी अच्छा है। यहां से हर साल हजारों छात्र विदेश पढऩे के लिए जाते हैं। यही कारण है कि जमशेदपुर के स्कूली बच्चों के लिए यह सेमिनार आयोजित किया गया, ताकि वे इसके बारे में जान सकें। जमशेदपुर के अलावा यह सेमिनार चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, दिल्ली, कोयम्बटूर, लखनऊ, नागपुर, चंडीगढ़, कोच्चि और भुवनेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। घोष ने छात्रों से कहा कि ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए आवेदन किसी एजेंसी के माध्यम से नहीं करें।

ग्रेट ब्रिटेन कैंपेन के तहत दाखिला प्रक्रिया से छात्र हुए अवगत

घोष ने बताया कि स्टूडेंट्स की पोर्टफोलियो पर निर्भर करता है कि उसे किस यूनिवर्सिटी में कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी। पोर्टफोलियो में एकेडमिक परफॉर्मेंस के साथ ही गैर शैक्षणिक गतिविधियों में छात्रों के प्रदर्शन को देखा जाता है। स्कॉलरशिप आंशिक से लेकर फूल हो सकती है।

पढ़ाई के साथ कर सकते हैं जॉब

घोष ने बताया कि पढ़ाई करने वाले छात्रों को सप्ताह में 20 घंटे तक पार्ट टाइम जॉब करने की छूट होती है। इससे छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम हो जाता है और वे पढ़ाई के खर्च का 30 फीसदी हिस्सा इससे जमा कर सकते हैं। विद्यार्थी ब्रिटिश काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते है। इस पर सभी यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी दी गई है।

पोर्टफोलियो के आधार पर स्कॉलरशिप