डीसी को आज ज्ञापन सौंपेगा आप
जमशेदपुर - आम आदमी पार्टी ((आप)) की बैठक बुधवार को साकची में डॉ सादाब हसन की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा आदि मुद्दों पर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को डीसी डॉ अमिताभ कौशल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर मनोज मिश्रा, गुलाम अली, विश्राम राम, प्रभा देवी, संजय विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।