इनर व्हील चलाएगी जागरुकता अभियान
जमशेदपुर - इनर व्हील क्लब ऑफ ईस्ट कैंसर जागरुकता अभियान चलाएगी। इसमें शहर के स्कूलों और कॉलेजों में लड़कियों को कैंसर की जानकारी दी जाएगी। वहीं, उससे बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। यह जानकारी क्लब की अध्यक्ष रेखा झा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा। मालूम हो कि प्रतिवर्ष एक करोड़ 20 लाख लोगों की मौत जानलेवा बीमारियों से हो जाती है। कैंसर के बचाव का एकमात्र उपाय जागरुकता है, जिसके लिए अभियान चलाया जाएगा।