सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
जमशेदपुर - जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज से सेवानिवृत्त 29 कर्मचारियों को बुधवार को कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में विदाई दी गई। झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल डॉ. आरके दास उपस्थित थे। उन्होंने कर्मचारियों की सेवा व निष्ठा की सराहना। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. विजय कुमार पीयूष ने कहा कि हम वर्षों से साथ काम कर रहे हैं और सभी परिवार की तरह हैं। महासंघ के पदाधिकारी विश्वंभर यादव व मनोज किशोर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए महासंघ की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।