जमशेदपुर - झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों का हड़ताल नौवें दिन भी जारी रहा। हड़ताली कर्मचारी डीसी ऑफिस परिसर में धरना पर बैठे हैं। कर्मचारी संघ के सचिव संतोष प्रभाकर ने बताया कि पूरे जिले के कर्मचारी शत-प्रतिशत हड़ताल पर हैं।