पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलापूर्ति योजना की खामियां हुईं दूर

जलापूर्ति योजना की खामियां हुईं दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना में ग्लोबल टेंडर निकालने के लिए विश्व बैंक ने पेयजल व स्वच्छता विभाग ((पीएचईडी)) के अधिकारियों और निबंधित ठेकेदारों के साथ 27 जनवरी को बैठक कर टेंडर पेपर में पूर्व में हुई खामियों को दूर कर लिया है। साथ ही जल्द टेंडर निकालने का निर्देश दिया है। इस ग्रामीण जलापूर्ति योजना पर विश्व बैंक 102 करोड़ की राशि खर्च करेगी। पीएचईडी के जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ((ग्रामीण)) सुरेश प्रसाद ने बताया कि पहली बार योजना के लिए टेंडर निकाला गया था, तब किसी कंपनी ने टेंडर नहीं भरा। ऐसी स्थिति में विश्व बैंक ने ग्लोबल टेंडर निकाले जाने के लिए अड़चनों को दूर कर दिया है। 27 जनवरी को रांची में हुई बैठक में विभाग के ठेकेदारों के सुझाव को विश्व बैंक की टीम ने मान लिया है।