युवा मंच का मिलन समारोह एक को
जमशेदपुर - अखिल भारतीय छत्तीसगढ़ी युवा मंच बागबेड़ा मंडल की बैठक बुधवार को ए कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें बागबेड़ा के गांधीनगर शीतला मंदिर में एक फरवरी को मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर सुरेश निषाद, राम भरोसा साहू, कन्हैया लोधी, संतोष साहू, टोनी वर्मा, पन्ना लाल साहू, राजेश साहू आदि मौजूद थे।