पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनटीटीएफ के 3 छात्रों की मेहनत का नतीजा

एनटीटीएफ के 3 छात्रों की मेहनत का नतीजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
अब मोबाइल से कार या फिर अन्य वाहन ऑपरेट किए जाएंगे। आपको यह जरूर अटपटा लगता होगा। लेकिन, नेट्टूर टेक्नीकल ट्रेनिंग फाउंडेशन ((एनटीटीएफ)) के तीन छात्रों अल्तमस खान ((धातकीडीह)), जयकिशन साहू ((सोनारी)) और हेमंत सिंह ((कदमा)) ने इस परिकल्पना को पूरा कर दिखाया है। तीनों एनटीटीएफ में फाइनल ईयर के छात्र हैं।
अल्तमस ने बताया कि फाइनल ईयर में विभाग की ओर से एक प्रयोग करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद तीनों दोस्तों ने मिलकर मोबाइल से ऑपरेट होने वाले वाहन ((मॉडल)) का निर्माण किया। मोबाइल के जरिए इस वाहन को घर बैठे कहीं भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें लगने वाले सामान बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।