- Hindi News
- 14 कर्मचारियों को मिली 2.54 लाख की चिकित्सा राशि
14 कर्मचारियों को मिली 2.54 लाख की चिकित्सा राशि
जमशेदपुर - टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम की बुधवार को कंपनी परिसर में बैठक हुई। इसमें 14 कर्मचारियों को ढाई लाख से अधिक की चिकित्सा सहायता राशि दी गई। बैठक की अध्यक्षता टाटा मोटर्स के जीएम ((मैनुफैक्चरिंग)) के मोहन कुमार ने की। कंपनी के मेटेरियल्स ((ऑटो)) डिवीजन में काम करने वाले कुंदन कुमार को सर्वाधिक 86,812 रुपए और तापस कुमार तिवारी को न्यूनतम 2080 रुपए दिए गए। कुल 2 लाख 54 हजार 113 तेरह रुपए की सहायता राशि दी गई। बैठक में प्रबंधन की ओर से डॉ एमएल अली, पीके कौशल, प्रशांत दासगुप्ता, टेल्को वर्कर्स यूनियन की ओर से कोषाध्यक्ष शमशेर खान, संतोष सिंह और एनएस राजू उपस्थित थे।