पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 32 कर्मियों को मिला स्पेशल शाबाशी अवॉर्ड

32 कर्मियों को मिला स्पेशल शाबाशी अवॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टाटा स्टील के 32 कर्मचारियों को बुधवार को स्पेशल शाबाशी अवॉर्ड मिला। स्टीलेनियम हॉल में आयोजित समारोह में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक ((एमडी)) टीवी नरेंद्रन ने कर्मचारियों की पीठ थपथपाई और प्रशस्ति पत्र दिया। एमडी ने कंपनी को शिखर पर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों से योगदान देने का आह्वान किया। अवॉर्ड पाने वाले कर्मचारियों को चुनिंदा पर्यटन स्थल पर परिवार के साथ रहने के लिए होली डे पैकेज भी दिया गया।

टाटा स्टील में स्पेशल शाबासी अवॉर्ड समारोह शुरू होने के पहले कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई। वर्ष 2002-03 में नन ऑफिसर्स के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। सेफ्टी, पर्यावरण, गुणवत्ता, अनुशासन, प्रतिबद्धता, सृजनशीलता, टीम वर्क व रचनात्मक बदलाव की दृष्टि से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। टाटा स्टील के एचआरएम विभाग स्पेशल शाबाशी अवॉर्ड का आयोजन करता है।

इन्हें मिला अवॉर्ड

अरुप भट्टाचार्जी, प्रणय बर्धन, सुदीप मुखर्जी, डी लाहिड़ी, रेबा मोहंती, संजीव कुमार, देवाशीष घोष, राजेंद्र सिंह, धरम देव, मनोज कुमार प्रधान, बीएन पाल्टा, इंद्रजीत के यादव, आरके मिश्रा, नितीन कुमार, पुरुषोत्तम रेड्डी, एमके दुबे, दबीर बख्श, दीपक कुमार, कमरुद्दीन, अयोध्या सिंह, तापस चक्रवर्ती, अमित कुमार रॉय, अनिल कुमार सिंह, इशरत हुसैन, राम महतो, सुधाकर बेली, एनजी मंडल, नबा नायक, विक्रम शर्मा, अशोक दयाल, छवि चौधरी और एनएस बंगीरा।