पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रा 14 के लिए हेल्प डेस्क शुरू

हज यात्रा-14 के लिए हेल्प डेस्क शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - हज यात्रा 2014 के लिए साकची जामा मस्जिद स्थित हज कमेटी के कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू किया गया है। हज पर जाने के इच्छुक लोग पासपोर्ट, हज फॉर्म और अन्य जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। झारखंड राज्य हज समिति के सदस्य हाजी महमूद आलम अंसारी ने बुधवार को बताया कि एक फरवरी से रजिस्ट्रेशन फॉर्म के वितरण की जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दी गई है। फॉर्म उपलब्ध होते ही आवेदकों को सूचित किया जाएगा। पांच फरवरी को रांची में झारखंड हज समिति की बैठक होने वाली है। इसके बाद नए साल के लिए हज से संबंधित अन्य जानकारी सदस्यों को मिलेगी।